जन्मदिवस वीर महापुरुषों का #लेखनी प्रतियोगिता -02-Oct-2022
चौपई छंद (8,7)
रघुपति राघव राजा राम ( जन्म दिवस वीर महापुरुषों का)
********************
रघुपति राघव, राजा राम।
कर लो अपने, सारे काम।।
शर्म न करना,सुन लो आप।
बापू जी ने,छोड़ी छाप।।(1)
पहने खादी,चरखा कात।
करते थे वो,जग हित बात।।
अंग्रेजों को, दिया लताड़।
अपना भारत,झंडा गाड़।।(2)
देश ऋणी है, उनका आज।
हमको हरदम, उन पर नाज।।
हमें अहिंसा, का दे पाठ।
तभी बने हैं, सबके ठाठ।।(3)
आजादी की, लेते साँस।
मत खाना तुम, कोई माँस।।
सादा खाना, भोजन रोज।
तभी बढ़ेगा,देखो ओज।।(4)
दो अक्टूबर,आया खास।
गाँधी शास्त्री, दोनों पास।
भारत माँ की, हुए संतान।
इनसे भारत, की पहचान।।(5)
शास्त्री जी थे, सच्चे लाल।
खुश रहते थे,वो हर हाल।।
मिटा दिया था, भ्रष्टाचार।
गए सभी थे, उनसे हार।(6)
छोटा कद था, लंबी सोच।
भ्रष्टाचारी,सके न नोच।।
ऐसी थी तब, वो सरकार।
अपना तन मन, सबकुछ हार।।(7)
नमन करें हम,ऐसी मात।
जिसने जन्में, ऐसे तात।।
याद करेगा , हिंदुस्तान।
आज युवा को, देना ज्ञान।। (8)
कभी न भूलें, उनका स्थान।
देव तुल्य थे, वो इंसान।।
भड़काते जो, हैं कुछ लोग।
लगा उन्हें है,कोई रोग।।(9)
करे लेखनी, उनकी याद।
देश रहे यह, तो आबाद।।
कविता पढ़ती, है यह छंद।
खुल जाए सब, आँखें बंद।।10)
गाँधी जी का, करें सम्मान।
शास्त्री जी का, लक्ष्य पहचान।।
सही दिखाई, चलना राह।
पूरी होगी, तब सब चाह।। (11)
***
कविता झा'काव्या कवि'
#लेखनी
#लेखनी जन्मदिवस वीर महापुरुषों का प्रतियोगिता
Shashank मणि Yadava 'सनम'
01-Nov-2022 08:46 PM
बहुत ही सुंदर सृजन
Reply
Seema Priyadarshini sahay
08-Oct-2022 04:13 PM
बहुत ही खूबसूरत रचना।
Reply
Gunjan Kamal
05-Oct-2022 06:57 PM
शानदार प्रस्तुति 👌🙏🏻
Reply